देशसुर्खियां

श्रीलंका में धूम मचाएंगे भोपाल के सौरव

राजधानी के मास्टर सौरव सिंह श्रीलंका में 14 से 17 फरवरी तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोलबॉल स्केटिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सौरव सिंह पिछले 7 वर्षों से कोच त्रिभुवन पवार के मार्गदर्शन में रोल बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते आए हैं। मास्टर सौरव सिंह ने कड़ी मेहनत और अभ्यास से बीते वर्षों में रोलबॉल में कई खिताब अपने नाम किए हैं। उन्हें शहर के साथ-साथ राज्य और देश को चमकाने का मौका मिला। यही वजह है कि शुभ इंटरनेशनल रोलबॉल फेडरेशन के तत्वधान में अंडर-14 अंडर-17 सीनियर के लिए भारत की और से सौरभ को चयनित किया गया है।

इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियां भाग लेंगी, सौरव सिंह अपने कोच त्रिकोण कुमार के साथ कोलंबो के लिए रवाना हो चुके हैं। इस टीम में मध्यप्रदेश के भोपाल के। चयन किया गया है मास्टर सौरव सिंह के पिता धीरेंद्र सिंह जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में मीडिया डिपार्टमेंट के वीडियो एडिटर हैं। सौरव के अंतरराष्ट्रीय मैच में इंडिया की और से जीत हासिल कर भारत का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं मित्रों ने और अभिभावकों ने प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button