देश

अमेरिकी चुनाव में रूसी दखलअंदाजी खतरनाक: हिलेरी क्लिंटन

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं होना चाहिए था। इंडिया टुडे कानक्लेव के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हिलेरी ने आरोप लगाया, अमेरिकी चुनाव में रूसी दखलअंदाजी अप्रत्याशित और खतरनाक है।

उन्होंने आरोप लगया कि यह हर जगह लोकतंत्र के लिए साफ-साफ खतरा है। यह सिर्फ मुझे और मेरी चुनावी संभावनाओं को तबाह करने पर लक्षित नहीं थी। यह हमारे समाज में विभाजन की आग भड़काने पर लक्षित थी।

पूर्व अमेरिकी विदेशमंत्री ने कहा, अमेरिका में लोकतंत्र की नींव प्रेस, न्यायपालिका, कांग्रेसऔर राजनीति के प्रति अविश्वास एवं फूट है। उन्होंने कहा, अमेरिका में लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए जबरदस्त प्रतिरोध खड़ा कर रहे हैं। लोग साथ आ रहे हैं और लोकतंत्र के लिए खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button