असांज के प्रत्यर्पण पर इस सप्ताह आखिरी फैसला

Hits: 50 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Final decision on the extradition of Asanj this weekस्वीडन में रेप के एक मामले में आरोपी जूलियन असांज के प्रत्यर्पण के मामले में अंतिम फैसला इसी हफ्ते आ जाने की संभावना है। ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होने वाली है।

जानकारों का कहना है कि विकिलीक्स के संस्थापक के सामने बड़ी दुविधा आने वाली है। प्रत्यर्पण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे असांज को पहले भी दो बार नाकामी मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार से दो दिनों की सुनवाई शुरू होनी है। उनके वकीलों के पास आखिरी मौका होगा कि वे अपने मुवक्किल का बचाव करें।

स्वीडन में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप को असांज नकार चुके हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करके विकिलीक्स और असांज चर्चा मेंआए थे।

इस स्टोरी पर अपनी राय दें। राय देने के लिए यहां क्लिक करें।