मेक्सिको की एक जेल में रविवार को हुई हिंसा में कम से कम 38 कैदियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उत्तरी राज्य नुएवो लियोन की एपोडाका जेल में हिंसा भड़की थी।
राज्य सरकार के सुरक्षा प्रवक्ता जॉर्ज डोमिनी का कहना है कि रविवार तड़के दो से तीन बजे के बीच यह हिंसा हुई। हिंसा के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।कैदियों ने कई गद्दों में आग लगा दी थी। सुरक्षाकर्मियों को बाद में पता चला कि हिंसा में कई हथियारों का इस्तेमाल हुआ था।
संघीय व राज्य पुलिस के दखल पर सुबह नौ बजे तक हिंसा पर काबू पाया जा सका।इससे पहले 13 अक्टूबर को कैडरेयटा जेल में विरोधी गुटों के बीच हुए संघर्ष में सात कैदी मारे गए थे जबकि तीन घायल हो गए थे। इसी तरह चार जनवरी को तामाउलिपस की एक जेल में भड़की हिंसा में 31 कैदी मारे गए थे और 13 जख्मी हुए थे।


