अमेरिका चीन के साथ हथियारों की होड़ का इच्छुक नहीं: पेंटागन

Hits: 32 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

America's reluctant arms race with China: Pentagonपेंटागन के एक टॉप अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका, चीन के साथ हथियारों की होड़ या किसी तरह के टकराव का इच्छुक नहीं है।

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्टिन डेमप्से ने सीएनएन के साथ बातचीत में कहा,'मैं समझता हूं कि चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्तरदायित्व से अधिक, सुनहरा अवसर है।'

एक सवाल के जवाब में डेमप्से ने कहा,'मैं व्यक्तिगत तौर पर, चीन के साथ हथियारों की होड़ या किसी तरह के टकराव के बजाय बेहतर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध हूं।'

साथ ही एशिया प्रशांत क्षेत्र पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने के ओबामा प्रशासन के फैसले को पेंटागन के शीर्ष जनरल ने उचित ठहराया।

उन्होंने कहा,'आप जानते हैं कि हमारी नई रणनीति यह है कि हम लोगों ने प्रशांत क्षेत्र में एक बार फिर से खुद को संतुलित करने का फैसला किया है और ऐसा करते हुए हम कोई रूख नहीं बदल रहे हैं।'

डेमप्से ने कहा,'वास्तव में हमने कभी भी प्रशांत क्षेत्र को नहीं छोड़ा लेकिन हम इस क्षेत्र पर और अधिक ध्यान देना चाहते हैं।'