ईरान के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है अमेरिका

Hits: 43 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

United States may take action against Iranईरान के परमाणु कार्यक्रम और हाल के दिनों में इस्राइली राजनयिकों को निशाना बनाए जाने के कारण पैदा हुए तनाव की पृष्ठभूमि में अमेरिका ने तेहरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने होरमुज जलड़ारूमध्य को बंद किया अथवा परमाणु हथियार विकसित करने के लिए आगे बढ़ा तो कार्रवाई के सभी विकल्प खुले हुए हैं।
     
अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा कि हमने बहुत स्पष्ट कर दिया है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। हम उस ईरान को बर्दाश्त नहीं कर सकते जिसके पास परमाणु हथियार हो।
     
उन्होंने कहा कि हमने यह भी स्पष्ट किया है कि ईरान की ओर से होरमुज जलड़ारूमध्य को बंद किए जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम ईरान को इसे बंद नहीं करने देंगे। पेनेटा ने कहा कि अगर ईरान कुछ तय सीमाओं को लांघता है तो हमारे सामने सभी विकल्प खुले हुए हैं। परंतु इस्राइली प्रधानमंत्री ने जो कहा है (सैन्य कार्रवाई) वह पहला नहीं, आखिरी विकल्प होना चाहिए।
     
पेनेटा ने कहा कि ईरान के लिए बुनियादी संदेश यही है कि उसे अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप एक देश के तौर पर अंतरराष्ट्रीय परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको इसके साथ जुड़ना होगा। अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक चलिए।
     
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि दबाव जारी रखना होगा और इस्राइल इसी दबाव को बनाने में शामिल है। मुझे उम्मीद है कि दबाए बनाए रखने में इस्राइल अंतरराष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बना रहेगा। ईरान को अलग-थलग करने और उस पर दबाव बनाए रखने का यही एक सबसे प्रभावी तरीका है।