जर्मनी की संसदीय समिति के अध्यक्ष बने भारतीय सांसद

Hits: 21 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

parliamentary committee भारतीय मूल के सांसद सबैस्टियन एडाथी जर्मनी की एक संसदीय जांच समिति के अध्यक्ष होंगे। बर्लिन में गठित की गई यह समिति एक दशक से भी अधिक वक्त पहले से जांच से बच रहे एक नव नाजी सेल की ओर से जर्मनी में नस्लवाद प्रेरित हत्याओं की जांच करेगी।

इस मामले के तहत वर्ष 2000 से 2007 के दौरान नौ तुर्क और युनानी व्यवसायियों और एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई थी।

जर्मनी की संसद के निचले सदन बुंडस्टैग ने सर्वसम्मति से इस समिति को गठित करने के पक्ष में मतदान किया।