जापान में 5.5 तीव्रता का भूकंप

Hits: 23 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

earthquake in Japanमध्य जापान के यामानाशी प्रीफैक्चर में शनिवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
    
जापान की एजेंसी ने खबर दी है कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बज कर 43 मिनट पर आए इस भूकंप का केन्द्र लगभग 20 किलोमीटर की गहराई पर था। 
    
पिछले साल 11 मार्च को टोक्यो से लगभग 230 किलोमीटर उत्तर पूर्व में नौ तीव्रता का भूकंप आया और सुनामी उठी जिससे लगभग 20,000 लोगों की मौत हो गयी  या वह लापता हो गये। जापान विश्व में भूकंप की दष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील देशों में से एक है।