ब्रिटेन की महारानी के बैग में क्या-क्या रहता है?

Hits: 22 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

British Queen in the bag - what remainsब्रिटेन की महारानी के बैग में क्या-क्या रहता होगा? इस बारे में हमेशा अटकलें लगाई जाती रही हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि उनके बैग में लिपस्टिक और एक छोटे आईने के साथ 5 या 10 पाउंड की करीने से लगाई गई गड्डी भी रहती है।

शाही लेखिका सैली बेडल स्मिथ ने अपनी नई किताब 'एलिजाबेथ द क्वीन: द वुमन बिहाइंड द थ्रोन' में महारानी से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों का खुलासा किया है।

' द लेडी' मैगजीन से बातचीत में लेखिका ने बताया कि महारानी के बैग में आमतौर पर रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान- आईना, पेन जैसी चीजें तो रहती ही है लेकिन वह इसमें पैसे भी लेकर चलती हैं, जो वह रविवार को चर्च में दान देती हैं।

अखबार ' डेली मेल' के मुताबिक 85 साल की महारानी 'पोर्टेबल हुक' भी साथ लेकर चलती हैं, जिससे कि बैग को टांगा जा सके। महारानी के चचेरे भाई जीन विलिस ने कहा कि उन्होंने उनके बैग को देखा और बाद में इसे टांगते हुए भी देखा।