रूसी मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान

Hits: 36 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

largest Quranरूस के कजान शहर की कोलाशरीफ मस्जिद में रखी कुरान को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया की सबसे बड़ी कुरान चुना है। तातरस्तान के स्टेट काउंसिलर मिंतिमर शाइमियेव ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक स्कॉटलैंड कागज पर छपी यह कुरान 150 सेंटीमीटर चौड़ी व 200 सेंटीमीटर लम्बी है। इसमें 632 पृष्ठ हैं और इसका वजन 800 किलोग्राम है।

शाइमियेव ने कहा कि हमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से प्रमाण पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि हमारी कुरान दुनिया का सबसे बड़ा छपा हुआ संस्करण है। इस पवित्र कुरान को पिछले नवंबर में ही कोलाशरीफ मस्जिद में रखा गया था।

कजान रूस के सबसे बड़े और प्राचीन शहरों में से एक है व तातरस्तान की राजधानी है। जून में यह कुरान तातरस्तान के बोलगेरी शहर में भेजी जाएगी। वहां इस्लामिक केंद्र वोल्गा बुलगारिया में इसे रखा जाएगा।