डम्बर्टन के सेंट पैट्रिक कैथोलिक चर्च की वेबसाइट पर सेक्स विज्ञापन आने से हड़कंप मच गया है। चर्च की वेबसाइट पर आने वाले लोग उस समय दंग रह गए जब उन्होंने एक ऐसा विज्ञापन देखा जिसमें महिलाएं और पुरुष सेक्स कर रहे हैं। इस विज्ञापन में छह महिलाएं दिखाई गईं हैं और बैकग्राउंड में ओपेरा गाते हुए भी एक महिला को दिखाया गया है।
द सन में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस विज्ञापन को देखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि जैसे ही उसने यह विज्ञापन देखा उसके होश उड़ गए। इस व्यक्ति ने कहा, यह निश्चित तौर पर ऐसा था, जिसे आप किसी चर्च की वेबसाइट पर देखना नहीं चाहेंगे।
इस विज्ञापन को न चाहते हुए भी उन सभी लोगों ने देखा जो चर्च की प्रार्थना देखने के लिए उसकी वेबसाइट पर आए थे। ऐसे ही एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि भला चर्च की वेसाइट पर आप नग्न महिलाओं को सेक्स करते हुए कैसे देख सकते हैं।


