18 माह के बच्चे ने सांप का सिर चबाया

Hits: 36 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

18 month-old child head of the snake biteइजरायल के हैफा शहर में 18 महीने के एक बच्चे ने शयनकक्ष में आए एक सांप के सिर को चबा गया। वेब पोर्टल ‘वाइनेट न्यूज’ के अनुसार जब मां सुबह अपने बेटे के कमरे में पहुंची तो उसने देखा की बच्चा 35 सेंटीमीटर लम्बे मरे हुए सांप को चबा रहा है।

 

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार बच्चा रात में अपने माता-पिता के साथ सोया था। वह सुबह जल्दी उठकर अपने कमरे में चला गया, जहां उसने सांप को देखा। बच्चे ने चमत्कारी ढंग से खुद को सांप के डंक से बचाते हुए उसके सर को चबा लिया। बच्चे को तुरंत हैफा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों को उसके पूरे शरीर पर सांप के डसने का काई निशान नहीं मिला।