देश

आज की सबसे बड़ी खबर : 500 के नए नोट को लेकर के RBI ने लिया ये बड़ा फैसला

देवास। हाल ही में मार्केट में 200 रुपए का नया नोट आया है। इस नोट की छपाई के लिए देवास बैंक नोट प्रेस को ऑर्डर मिला था, जिसे तय समय में तैयार किया गया। आपको याद दिला दें कि देवास बैंक नोट प्रेस वही जगह है, जहां नोटबंदी बाद आई नोटों की किल्लत के चलते दिन रात 500 के नए नोटों की छपाई हुई थी। बैंक नोट प्रेस के कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत मार्केट में आई नोटों की किल्लत ज्यादा दिन तक नहीं रही। आरबीआई के बड़े फैसलों का केन्द्र रही देवास बैंक नोट प्रेस हाल ही में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। इस जिम्मेदारी का असर अब जल्द ही आपको देखना पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ समय पहले नोटबंदी के बाद देश में शुरू किए गए 500 रुपये के नए नोट को लेकर के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फिर से एक बड़ा फैसला लिया था। आरबीआई ने कहा था कि देश भर में 500 के नोट काफी बड़ी संख्या में छप चुके हैं। 2000 के बड़े नोट को लेकर किए गए फैसले के बाद अब लोगों को फिर से झटका लगने की उम्मीद है। आपको बता दें कि देश भर में केवल दो प्रिंटिंग प्रेस हैं जहां पर 500 रुपये के करेंसी नोट की छपाई हो रही थी। ये प्रिंटिंग प्रेस मध्य प्रदेश के देवास और महाराष्ट्र के नासिक में हैं। आरबीआई ने एक सर्कुलर भेजकर दोनों प्रिंटिंग प्रेस को आदेश दिया है कि वो 500 रुपये के नए करेंसी नोट की छपाई पर पूरी तरह से रोक लगा दे।

आरबीआई ने ये बताई अपनी मजबूरी
बीते साल भेजे गए आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा था कि 500 के नोट काफी बड़ी संख्या में छप चुके हैं। इसलिए अब इनकी छपाई की कोई आवश्यकता नहीं है। देवास के अलावा नासिक में भी 500 के नए नोट की छपाई हो रही थी। करीब 10 माह तक लगातार 500 के नोट छापे गए।

जल्द ही देखने को मिल सकता है 1 रुपए का नया नोट
कुल मिलाकर आरबीआई अपना फोकस बड़े नोट के बजाए छोटे करेंसी नोट पर रखना चाहता है। इसके चलते अब सेंट्रल बैंक फिर से 1 रुपये का नोट देश भर में जारी करेगा। इसके डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही 20,10,5 रुपये के नोट भी बड़ी संख्या में छापे जाएंगे। इसकी तैयारी आरबीआई ने कर ली है।

अब छोटे नोटों पर फोकस कर रहा है आरबीआई
बहरहाल आरबीआई का जोर अब छोटे नोट छापने पर है। यही वजह है कि हाल ही में 200 के नए नोट को हाल ही में मार्केट में जारी किया गया है। जानकारों की मानें तो अब आरबीआई अपना फोकस केवल 200 के नोट पर रखना चाहता है। इसके लिए देवास स्थित प्रिंटिंग प्रेस को 40 करोड़ नोट छापने का ऑर्डर दिया गया है। 50 का नया नोट छापने का ऑर्डर भी आरबीआई ने दिया है। देवास बैंक नोट प्रेस पहले ही छोटे नोटों की छपाई के लिए जानी जाती रही है, अब एक बार से इसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Back to top button