देशमनोरंजन

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘न्यूटन’, टॉप 9 में इन फिल्मों के नाम है शामिल

राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को इंडिया की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2018 के लिए एंट्री मिली थी। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि राजकुमार की ये फिल्म अब ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है। द एकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ऑर्ट्स एंड साइंस ने गुरुवार को इस बात की पुष्ठि की। फिल्म ‘न्यूटन’ को बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म की कैटेगरी में शामिल किया गया था। तेलुगू प्रोड्यूसर सीवी रेड्डी की अध्यक्षता में बनाए गए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा था कि न्यूटन को कमेटी ने 26 एंट्रीज में से सर्वसम्मति से चुना गया है।

राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ 22 सितंबर को रिलीज हुई थी। राजकुमार ने ट्विटर पर इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा- ‘इस खबर को आपके साथ शेयर करके काफी खुश हूं। इस साल ऑस्कर के लिए न्यूटन भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।’ फिलहाल न्यूटन को पछाड़ कर ये 9 फिल्में ऑस्कर की रेस में दौड़ लगा रही हैं-अ फैंटास्टिक वूमन (चिली), इन द फेड (जर्मनी), ऑन बॉडी ऐंड सोल (हंगरी), फॉक्सट्रॉट (इस्राइल), द इनसल्ट (लेबनान), लवलेस (रूस), फेलिसिटे (सेनेगल), द वूंड (साउथ अफ्रीका) और द स्कवायर (स्वीडन)।

अमित मासूरकर के निर्देशन में बनी न्यूटन की कहानी एक सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है जो स्वतंत्र और ठीक तरह से नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव करवाने की भरपूर कोशिश करता है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, अंजलि पाटिल, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Back to top button