देश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा सम्मान, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं तथा बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। जवाहर बाल भवन तुलसी नगर में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे।

महिला कर्मियों को शहरों में आवासीय सुविधा उपलब्ध
मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे तथा महिला बाल विकास राज्य मंत्री ललिता यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला कर्मियों को शहरों में आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वसति गृहों की स्थापना की जा रही है।

अभियान के अन्तर्गत जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित
इनमें शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा पंजीकृत संस्थाओं में कार्यरत महिला कर्मचारियों को प्रवेश की पात्रता होगी। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी से सभी जिलों में आरंभ सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा अभियान की प्रमुख झलकियों का प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में किया जायेगा। प्रदेश के सभी 1091 पुलिस थानों तथा पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर अभियान के अन्तर्गत जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये।

‘महिला सुरक्षा और जागरूकता ध्वज’ रवाना
महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सामाजिक चेतना और जागरूकता के लिये आरंभ इस अभियान में महिला सुरक्षा के साथ-साथ उनसे संबंधित कानूनों और सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई। राजधानी से सभी जिलों के लिए ‘महिला सुरक्षा और जागरूकता ध्वज’ भी रवाना किये गये थे। राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिलों से आये इन ध्वजों का प्रर्दशन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button