देश

गृह मंत्रालय के निर्देश: पद्मावत लगाने वाले सिनेमाघरों और दर्शकों को दें पर्याप्त सुरक्षा

भोपाल.फिल्म पद्मावत मध्यप्रदेश के किसी सिनेमाघर में प्रदर्शित नहीं हो सकी है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद गृह मंत्रालय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों व एसपी को निर्देश जारी करने की कागजी खानापूर्ति जरूर कर दी है।

– रविवार को जारी निर्देशों में कहा गया है कि फिल्म के वितरण और प्रदर्शन काे लेकर दर्शकों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।

– फिल्म का प्रदर्शन करने वाले सभी सिनेमाघरों और मल्टी प्लेक्स के दो सौ मीटर के दायरे में सुरक्षा कड़ी की जाए।

सिनेपोलिस के संचालक रघुवीर ने भास्कर से कहा कि जब तक सरकार सही मायने में सुरक्षा तय नहीं करती, फिल्म रिलीज की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button