देश

मुख्यमंत्री श्री चौहान के मंदसौर आगमन पर हेलीपैड पर हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से प्रस्थान कर मंदसौर हेलीपैड पर दोपहर 1.30 बजे पहुंचे। श्री चौहान के मंदसौर आगमन पर हेलीपैड पर लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देवीलाल धाकड़, विधायक मंदसौर श्री यशपाल सिसौदिया, मल्हारगढ विधायक श्री जगदीश देवडा, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसौदिया, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक श्री कैलाश चावला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री मदनलाल राठौर, जनपद अध्यक्ष मंदसौर श्री शांतिलाल मालवीय, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला महामंत्री श्री महेन्द्र चौरडिया, श्री अजय सिंह चौहान, श्री अशोक सूर्यवंशी, पूर्व विधायक सुवासरा श्री राधेश्याम पाटीदार, नगरपालिका मंदसौर अध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, एसपी श्री मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आगवानी कर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button