राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन [एनआरएचएम] घोटाले से जुड़े एक और व्यक्ति की मौत हो गई। हेल्थ डिपार्टमेंट के क्लर्क महेंद्र शर्मा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है।
लखीमपुर के एसपी अमित चंद्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि यह हत्या है या खुदकुशी। अब तक एनआरएचएम घोटाले से जुड़े पांच लोगों की मौत हो चुकी है। परिवार वालों ने महेश शर्मा की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक सप्ताह से लापता थे, लेकिन एसपी ने इस तरह की किसी सूचना से इंकार किया है।


