आचार संहिता उल्लंघन के 185 मामले दर्ज

Hits: 43 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

185 cases of code violationउत्तर प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के 185 मामले दर्ज किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनीता सी. मेश्राम ने शुक्रवार को बताया, ''बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झंडा, पोस्टर, बैनर, लाल-नीली बत्ती और लाउडस्पीकर के दुरुपयोग एंव मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नगदी एवं उपहार वितरण आदि से जुड़े 185 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

''मेश्राम ने बताया कि अब तक प्रदेश में आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े दो हजार से अधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। निर्वाचन आयोग द्वारा गठित उड़न दस्तों ने सूबे के अलग-अलग इलाकों से अब तक 29.49 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।