देश

एकात्म यात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत एवं होगी संगोष्ठी – विजय शर्मा

बड़वानी भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं अध्यात्मिक एकता में आदि गुरू शंकराचार्य का अप्रतिम योगदान है। शंकराचार्य के अद्वेत वेदांत दर्शन में जीव, जगत, एवं जगदीश के एकात्म बांध को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश में 19 दिसम्बर से 22 जनवरी तक एकात्म यात्रा निकाली जा रही है। मध्यप्रदेश में 4 स्थानो ओंकारेश्वर, उज्जैन, पचमढ़ा (रीवा), अमरकंटक से यह यात्रा प्रारंभ होकर अमरकंटक पहुंचेगी। इस दौरान यह यात्रा प्रदेश के समस्त जिलो से होकर गुजरेगी।
ओंकारेश्वर से 19 दिसम्बर को प्रारंभ हुई यह एकात्म यात्रा 27 से 29 दिसम्बर तक बड़वानी जिले के विभिन्न क्षेत्रो से गुजरेगी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, समरसता भोज, भजन, संगोष्ठी जैसे कार्यक्रमो के साथ-साथ जिले की समस्त 416 ग्राम पंचायतो से धातु के लोटे में लाई गई मिट्टी का संग्रह किया जायेगा।
जन अभियान के जिला समन्वयक श्री विजय शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार यह एकात्म यात्रा 27 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे रूई से प्रवेश कर 12 बजे जुलवानिया, 2.45 बजे बालसमुद, 3 बजे सालीकला, 3.15 बजे जामली, 3.30 बजे चाचरिया फाटा होते हुए शाम 4 बजे सेंधवा पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान जुलवानिया में नुक्कड़ सभा, कलश यात्रा, भजन मण्डल की प्रस्तुति होगी। वही सेंधवा में यात्रा पहुँचने के दौरान समरसता भोज, भजन, कालेज के विद्यार्थियो की संगोष्ठी होगी।
यात्रा के दूसरे दिन अर्थात् 28 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे सेंधवा से प्रारंभ होकर बड़गांव, वासवी, जोगवाड़ा, दोंदवाड़ा होते हुए प्रातः 11.45 बजे पलसूद पहुंचेगी। यहां पर भजन, भोजन, कलश यात्रा जैसे आयोजन होंगे। पलसूद से यह यात्रा 2.30 बजे उपला, दानोद होते हुए शाम 4 बजे राजपुर पहुँचकर विश्राम करेगी। इस दौरान राजपुर में भजन, जनसंगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एकात्म यात्रा 29 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे राजपुर से प्रारंभ होकर बिलवा होते हुए 10.30 बजे अंजड़ पहुंचेगी। अंजड़ में वाहन रैली, नुक्कड़ नाटक, सभा एवं भोजन जैसे कार्यक्रम होंगे। तत्पश्चात् यहां से यह यात्रा 2.15 बजे बोरलाय, तलून, करी होते हुए दोपहर 3.30 बजे बड़वानी पहुंचेगी। बड़वानी में कलश यात्रा, भजन, मंचीय सभा के पश्चात् रात्रि विश्राम होगा।
एकात्म यात्रा 30 दिसम्बर को प्रातः धार जिले के कुक्षी के लिए प्रस्थान करेगी।
उन्होने बताया कि इस यात्रा में अधिक से अधिक युवाओ, रहवासियो की सहभागिता हो सकें इसके लिए जनअभियान परिषद जगह-जगह बैठक लेकर युवाओ, संगठन के कार्यकर्ताओ को समुचित जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

Related Articles

Back to top button