भंवरी देवी केस में आज हो सकता है बड़ा खुलासा!

Hits: 52 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Bnvri goddess can be larger in tभंवरी देवी मामले में शुक्रवार को बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है और यह माना जा रहा है कि यह गुत्थी पूरी तरह अब सुलझ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक उस जगह को तलाश लिया गया है जहां जलाने के बाद भंवरी देवी की हड्डियां फेंकी गई।

भंवरी देवी मामले की जांच कर रही सीबीआई के निदेशक एपी सिंह और दूसरे अधिकारी गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। उस जगह की मिट्टी के सैंपल भी लिए गए है जहां भंवरी की लाश की हड्डियां फेंकी गई थी। सीबीआई अधिकारियों के साथ सीएफएसएल टीम भी मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक, राख और हड्डियां, पास मौजूद नहर में फेंक दी गई थीं।

सूत्रों ने कहा कि सीएफएसएल टीम भंवरी की लाश के अवशेष जुटाने की कोशिश कर रही है। गोताखोरों ने भी लाश के हिस्से तलाशने के लिए नहर में छानबीन की। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, नहर में भंवरी देवी की घड़ी तलाश की जा रही है। एक आरोपी ने यह दावा किया है कि राख के साथ घड़ी भी नहर में फेंक दी गई थी।

हालांकि सीबीआई ने अबतक इसकी पुष्टि नहीं की है। ये नई दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में डीएनए जांच को जाएंगे। इन साक्ष्यों व भंवरी के रक्त नमूनों के मिलान के बाद ही पता चलेगा, अवशेष भंवरी के हैं या नहीं।