मुंबई.पुलिस ने वेलंटाइन डे पर मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में छापा मार करएक हाई-प्रोफ़ाइल सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में रशियन मॉडल सहित दो लड़कियों को गिरफ़्तार किया गया है। तीन दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जानकारी के मुताबिक यहां साउथ इंडियन मॉडल की आबरू 40 हज़ार में बेची जाती थी, वहीं विदेशी मॉडल्स के लिए यह रेट एक रात के लिए 60 हज़ार रुपये था।
पुलिस के मुताबिक, ग्राहक के भेष में गये पुलिस कर्मियों ने तीन व्यक्तियों से सम्पर्क किया जो तड़के करीब दो बजे कालीना में ग्रांड हयात होटल में दो महिलाओं को लेकर आये। महिलाओं में एक 20 वर्ष की रूसी महिला तथा एक अन्य महिला थी जिसने बताया कि वह माडल रही है और उसने कई तेलुगू फिल्मों में काम किया है। तीनों दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया।
'फिल्मी' जिस्मफरोशी से झलकता सिनेमा का 'शर्मनाक' चेहरा
कहते हैं कि रुपहले पर्दे की चाह अक्सर कदम बहका देती है। आंखों में सफल अभिनेत्री बनने का सपना संजोए लड़कियां जब मायानगरी में आती हैं, तो उनकी आंखें खुल जाती हैं। फिर फिल्म में रोल पाने या पापी पेट को पालने के लिए देह व्यापार में उतरना पड़नता है। इसका चलन बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ज्यादा ही देखने को मिलता है।
महाराष्ट्र के पुणे में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक फाइव स्टार होटल से जिस्मफरोशी का धंधा चला रही हीरोइन को गिरफ्तार किया है। यहां धंधे के लिए दो घंटे के लिए दो लाख रुपये लिए जाते थे।
हीरोइन की पहचान तमिल फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री कैरोलीन मारिया के तौर पर हुई है। यह चेन्नई की मूल निवासी है जहां सईदानगर में उसका घर है। कैरोलीन ने 'रेन’ और ‘वादा चेल्लन' जैसी तमिल फिल्मों में काम भी किया है। इसने हीरे के ऐड के लिए भी काम किया है।
जिस्मफरोशी का फिल्मी कनेक्शन
इस तरह के सेक्स रैकेट का कहीं ना कहीं फिल्मी कनेक्शन जरूर होता है। हाल ही में बेंगलुरू में पुलिस ने जिस्मफरोशी के आरोप में छोटे परदे के तीन कलाकारों सहित सात को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें शहर के दो ठिकानों पर छापा मारकर गिरफ्तार किया था।
जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल टीवी कलाकारों की पहचान सरोजा, दीक्षिता (24) और अनीता (35) के रूप में हुई थी। ये कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। सरोजा (50) के पति कृष्णमूर्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया। यहां एक ग्राहक से 5 हजार से 10 हजार रुपये तक वसूले जाते थे।


