छह साल की बच्ची का पहले रेप किया, फिर हत्या कर दी

Hits: 72 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

The first six-year-old girl was raped, then killedबेंगलुरु। शहर में एक निर्माणाधीन इमारत से एक छह साल की बच्ची का शव पाया गया है जिसकी कथित रूप से बलात्कार के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्ची एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी की है जो बेल्लारी के सीरूगुप्पा तालुक का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस बच्ची के माता पिता ने मजदूरी पर जाने से पहले दो साल के उसके छोटे भाई की देखभाल के लिए इसे घर पर ही छोड़ दिया था। लौटने पर उन्होंने बच्ची को लापता पाया तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने बताया कि बीती रात बच्ची का शव एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद किया गया। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि गला घोंटे जाने से पूर्व बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था।