स्कूल से लौट रहा था बच्चा, तेंदुए ने किया हमला

Hits: 42 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Was returning from school kid attacked by leopardतमिलनाडु में कोयम्बटूर जिले के मुडिस क्षेत्र में अपने पिता और एक दोस्त के साथ स्कूल से घर लौट रहे आठ वर्षीय बच्चे को एक तेंदुए ने मार डाला।

पुलिस ने बताया कि जयकुमार का पुत्र सेरिन जब स्कूल से घर लौट रहा था तभी झाडी में छुपे तेंदुए ने उसे दबोच लिया और गुम हो गया। सेरिन के पिता ने बेटे की तलाश की तो उसका शव पास ही की झाड़ियों में पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने मुडिस से बलपराई तक सड़क जाम कर दिया। शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच कर उग्र लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मुडिस के पास स्थित वलपराई अपने सदाबहार जंगलों के लिए मशहूर हिल स्टेशन है और साथ ही यह चीता और तेंदुओं के लिए भी प्रसिद्ध है।