तीसरी के छात्र को नोचकर खा गए आवारा कुत्ते

Hits: 48 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

he third student's stray dogs consumed Nockr

कुरुक्षेत्रजनपद के इस्माइलाबाद कस्बे के पास गांव गंगहेडी में आवारा कुत्तों ने तीसरी कक्षा के छात्र को अकेला पाकर नोच - नोचकर खा डाला। इस घटना के बाद इस क्षेत्र में अपने बच्चों के प्रति लोगों में दहशत का माहौल है।

गंगहेडी गांव के निवासी भूपेंद्र सिंह का 7 साल का बेटा वंशदीप तीसरी कक्षा में पढ़ता था। वह गांव के पास बने अपने डेरे से बुधवार को दवाई लेने के लिए निकला था। जब अंधेरा होने लगा और दो तीन घंटे तक डेरे में वापस नहीं आया तो उसकी मां बलविंद्र कौर ने उसे ढूंढना शुरू किया। बलविंद्र कौर को एक खेत के पास वंशदीप की कैप पड़ी मिली। उसने खेत में जाकर देखा तो वहां पर जगह - जगह वंशदीप के शरीर के लोथडे़ बिखरे हुए पडे़ थे।

ग्रामीणों का कहना है कि सुनसान रास्तों व खेतों में आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग मीट खाकर हड्डियां इधर उधर फेंक देते हैं , जिससे ये कुत्ते मांसाहारी हो गए हैं। इन्हीं मांसाहारी कुत्तों ने वंशदीप को अपना निशाना बना डाला। गांव के सरपंच बलविंद्र सिंह सैनी का कहना है कि इस संबंध में जिला प्रशासन को लिखा जा रहा है।