फलक की होगी एक और सर्जरी

Hits: 34 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

hhhपिछले 33 दिनों से अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही दो साल की फलक की एक और सर्जरी होने की संभावना है।
 
डाक्टरों ने रविवार को कहा कि उसकी पांचवीं सर्जरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है हालांकि उसकी स्थिति अब भी गंभीर है।

फलक को एम्स ट्रामा सेंटर में 18 जनवरी को भर्ती कराया गया था। इसके पहले फलक की चार बार सर्जरी हो चुकी है। हालांकि डाक्टरों को अब भी इस बात की आशंका है कि फलक ठीक हो जाने के बाद भी वह सामान्य जीवन जी सकेगी।