दिल्ली ब्लास्ट में दो विदेशी स्टूडेंट्स की तलाश

Hits: 37 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

studentइस्त्राइली दूतावास की कार में बैठी राजनयिक पर आतंकी हमले में जांच की दिशा विदेशियों की तरफ घूम रही है। इसके साथ ही हमला करवाने वाले लोकल मददगारों का पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए कॉल डीटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को व्यापक स्तर पर खंगाला जा रहा है। इस बीच, न्यूज चैनलों के बीच दिल्ली के लाडोसराय में डीडीए पार्क में लाल रंग की एक लवारिस बाइक मिली है। इसका नंबर है DL7ST 8352 है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हमलावर द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक है कि नहीं।

इस्त्राइली दूतावास में अपनी खुफिया एजेंसियों की जांच के बाद कुछ विदेशी स्टूडेंट्स पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों की एक सूची जांच एजेंसियों को सौंपी गई है। इसमें शामिल दो विदेशी स्टूडेंट्स को ट्रेस किया जा रहा है। इन दोनों को फिलहाल पता नहीं लग पा रहा है। इन्हीं की तलाश में होटलों की छानबीन की जा रही है।

इसके अलावा उस बाइक का भी पता लगाने में स्पेशल सेल के अधिकारी जुटे हुए हैं, जिस पर सवार होकर हमलावर ने कार में बम चिपकाया। इस बाइक से उस हमलावर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि माना जा रहा है कि इस टेरर अटैक में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया गया है। जांच एजेंसियां हर उस तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, जिससे इस अटैक का कोई लिंक हो।

उधर, बैंकॉक हुए ब्लास्ट के सिलसिल में पुलिस ने दो ईरानियों को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि तीन ईरानी यहां बम बना रहे थे। थाइलैंड के रक्षा मंत्री सुकुम्पोल सुवानातात ने बताया कि विस्फोट के बाद दो ईरानी भाग गए, जबकि तीसरे ईरानी सईद मोरादी ने पुलिस पर एक ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की। लेकिन ग्रेनेड नीचे गिर कर फट गया। पुलिस घायल मोरादी को अस्पताल ले गई। एक अन्य ईरानी को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। वह मलयेशिया भागने की कोशिश कर रहा था। तीसरे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।