फिर लौटी ठंड, दिल्ली में 4 डिग्री गिरा पारा

Hits: 30 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

mercury dropped to 4 degrees in Delhiजाती हुई ठंड ने एक बार फिर फरवरी के महीने में जोर पकड़ा है जिसकी वजह एक दिन पहले हुई बारिश मानी जा रही है। ठंड ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर इलाके को आगोश में ले लिया ।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह फरवरी की सबसे सर्द सुबह रिकॉर्ड की गई। दिल्ली का पारा चार डिग्री नीचे गिर गया और ठंड बढ़ गई। एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से ठंड और बढ़ गई और लोगों को सुबह सर्द सुबह के बीच उठना पड़ा।

मुंबई में भी न्यूनतम तापमान पिछले बारह वर्षो के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। यहां पर गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान ग्यारह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी और बारिश तापमान गिरने की एक बड़ी वजह है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिन दिल्ली वालों के लिए ऐसे ही सर्द रहेंगे। अगले दो तीन दिनों में ओलों के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।