देश

महिलाओं को सशक्त बनाने में मध्यप्रदेश सबसे आगे – मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शौर्यादल एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम महिला बाल विकास के सौजन्य से वृन्दावन धाम सीतासागर के सामने सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु वेहद संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, शौर्यादल, सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज हम देखते है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। वह स्वाबलंबी बनकर समाज में आगे बड़ रही है। बालिका के जन्म से लेकर, शिक्षा, रोजगार तथा शादी ब्याह की योजनाएं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के द्वारा महिलाओं को विशेष सौगात दी गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति आगे बड़कर कार्य रहे है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह उनके प्रति होने वाले हर जुल्म और अत्याचार का मुकाबला करते हुए संगठित होकर आगे बड़े। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता यादव ने कहा कि बेटी नहीं बचाओंगे तो बहू कहां से लाओगे। उन्होंने बेटा-बेटियों में बराबरी का व्यवहार करने की बात कही। कार्यक्रम में श्रीमती किरण गुप्ता, विपिन्न गोस्वामी, श्रीमती शांहजहां कुरैशी, चंद्रप्रकाश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर राकेश परमार, अरविन्द उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बताया गया कि शौर्यादल महिलाओं और बालिकाओं के प्रति संवेदनशील वातावरण निर्मित करने के लिए व महिलाओं के प्रति हिंसा व अत्याचार रोकने के लिए शौर्या योजना लाई गई है। इसमें पांच महिला व पांच पुरूष रहते है जो कि समाज मंे महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता लाने, हिंसा रोकने के लिए जागरूकता लाने, सामाजिक कुरूतियों, बाल विवाह, दहेज, बालिका भेदभाव तथा महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता लाने का कार्य करते है।
इस अवसर पर सर्वश्री सोनपाल मोगिया, योगेश सक्सैना, मौलाना तईब खांन, मुकेश यादव, महिला बाल विकास की ओर से कृष्णा पाठक, सुनील शर्मा सीडीपीओ भाण्ड़ेर, मकसूद हुसैन, रामकुमार भट्ट, एसके निरंजन सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रामणपत्र भी वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button