राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गत 14 फरवरी को कथित रूप से सिलिकोसिस से हुए एक जनजाति श्रमिक की मौत पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने मामले में स्थनीय अधिकारियों और राज्य के मुख्य सचिव से छह सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। आयोग ने श्रमिक कामता प्रसाद की एक्स-रे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मांगी है।
ज्ञात हो कि मीडिया में सिलिकोसिस से मौत की खबरें आने के बाद आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा दिया गया है कि नहीं।
उल्लेखनीय है कि खानों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों का स्वास्थ्य खतरे में है क्योंकि सिलिकोसिस की रोकथाम पर आयोग के दिशानिर्देशों की कई राज्यों ने अनदेखी की है।


