लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गुना में छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी के आवास पर की गई है। यहां से करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति मिलने की बात टीम ने स्वीकारी है।
बुधवार अल-सुबह लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने नगरपालिका में स्वास्थ्य अधिकारी एमएल वर्मा के आवास पर छापामार कार्रवाई की है। यह टीम लोकायुक्त के डीएसपी एमके उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल लोकायुक्त टीम ने इस बात को स्वीकार किया है कि आय से अधिक संपत्ति मिली है। कितनी संपत्ति कुल मिली है, इसका खुलासा नही किया जा सका है।
सूत्रों के मुताबिक लोकायुक्त टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी वर्मा के आवास पर की गई छानबीन में प्लाट, मकान और कृषि भूमि के कागजात मिले हैं। इन कागजातों की छानबीन की जा रही है। कुछ नगदी भी मिलने की खबर है।


