वी-डे पर बहा खून

Hits: 64 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

V - Day to shed bloodभोपाल -वैलेंटाइन-डे पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था न होने से सड़कछापों की हुड़दंग चरम पर रही। छेड़छाड़ से बचने के लिए भागी एक युवती बस के नीचे आ गई। उधर एक अफसर पर भी छेड़छाड़ के आरोप के बाद सीएस ने रिपोर्ट तलब की है। मनचलों से डरी शिक्षिका की बस से कुचलकर मौत

राजधानी में वैलेंटाइन डे के मौके पर मंगलवार सुबह सरेराह बाइक सवार मनचलों की छेड़छाड़ से बचने के लिए सड़क की ओर भागी एक शिक्षिका की लाल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में मृतका की बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक है।

मृतक शिक्षिका यालीनी (24) मंगलवार छावनी की रहने वाली है वह गांधी स्कूल में टीचर थीं। सुबह करीब 10.30 बजे अपनी बहन के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने से सड़क पार कर रही थी। जहां बाइक सवार युवक छेड़ने की कोशिश करने लगे। इससे भागी दोनों बहनें पीछे से आ रही नगर निगम की लाल रंग की बस की चपेट में आ गईं। जिसमें यालीनी की मौत हो गई।