मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक वन क्षेत्र वाले राज्य का दर्जा बनाए रखने में सफल रहा है। दूसरे प्रदेशों के मुकाबले मध्यप्रदेश में 77 हजार 700 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। अस्र्णाचल प्रदेश 67 हजार 410 वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे और छत्तीसगढ़ 55 हजार 674 वर्ग किलोमीटर के साथ तीसरे स्थान पर है।
यह तथ्य केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा हाल ही में जारी की गई राज्यों में वन की स्थिति प्रतिवेदन 2011 में सामने आया है। यह रिपोर्ट प्रत्येक दो वर्ष में जारी की जाती है। इसमें सेटेलाइट के माध्यम से भारत में वनों की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में अत्यंत सघन वन 6640 वर्ग किलोमीटर, कम सघन वन 34 हजार 986 वर्ग किलोमीटर और खुला वन क्षेत्र 36 हजार 74 वर्ग किलोमीटर है।
बांस के मामले में मप्र दूसरे नंबर पर- सर्वेक्षण रिपोर्ट में इस साल बांस संसाधन की तुलनात्मक स्थिति प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1 लाख 39 हजार 577 वर्ग किलोमीटर में बांस पाए गए हैं। मध्यप्रदेश देश में दूसरे नम्बर पर है। यहां 13 हजार 59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बांस हैं। अस्र्णाचल प्रदेश 16 हजार 83 वर्ग किमी के साथ पहले स्थान पर है। मप्र में सबसे ज्यादा 2284 वर्ग किलोमीटर में बांस के झुरमुट हैं।
8696 हेक्टेयर में जंगल- रिपोर्ट में प्रदेश की भूमि उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 30 हजार 757 हेक्टेयर जमीन उपयोग में आ रही है। इसमें से 8696 हेक्टेयर में जंगल है, जबकि 1337 हेक्टेयर में स्थायी चारागाह और चरनोई भूमि आती है।


