14 हजार बेटियों के पिता को मिलेगी पेंशन!

Hits: 46 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Pension will be 14 thousand daughters father!इंदौर.  सरकार ने माता-पिता को पेंशन देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें 25 से 55 साल तक के ऐसे दंपतियों को तलाशा जाएगा जिनके यहां बेटा नहीं है और केवल एक या दो बेटियां हैं। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। घर-घर जाकर सूची बनाई जा रही है। पेंशन कितनी होगी? इसकी कार्ययोजना तैयार नहीं हो पाई है।

अफसरों के मुताबिक अभी तक 14 हजार दंपति इस दायरे में आ रहे हैं। शासन ने सूची मंगवाने के बाद अब नाम-पते सहित प्रोफार्मा में जानकारी मांगी है इसलिए मैदानी अमले से दोबारा सर्वे करवाया जा रहा है। इसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को भी शामिल किया जा रहा है। हर जिले से यह जानकारी जुटाई जा रही है।

ये जानकारी जुटाई जा रही- ऐसे दंपति जिन्होंने परिवार नियोजन अपनाया या नहीं, दोनों की जानकारी जुटा रहे हैं।

एक नजर

- 250 दंपति डॉटर्स क्लब में।

- 508 दंपति एक बेटी वाले, इन्होंने परिवार नियोजन भी अपनाया।

- 1521 दंपति दो बेटी वाले, इन्होंने परिवार नियोजन अपनाया।

- 11500 दंपति ऐसे जिनकी एक या दो बेटी है लेकिन परिवार नियोजन ऑपरेशन नहीं करवाया।