बिहार: जेल में छापा, मोबाइल समेत आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद

Hits: 37 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

objectionableबिहार के नालंदा जिले की जेल में बुधवार तड़के मारे गए छापे में कैदियों के वार्ड से कई मोबाइल फोन, चाकू, नगद राशि समेत नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी के नेतृत्व में तड़के की गई इस कार्रवाई में छह मोबाइल फोन, चार मोबाइल सिम कार्ड, 1000 रुपये, चाकू, शराब और गांजा बरामद किया गया।जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि कैदी जेल से फोनकर आपराधिक मामलों को अंजाम दे रहे हैं, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच कराई जा रही है कि आखिर मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा? उल्लेखनीय है कि नालंदा जेल में कई नक्सली और इनामी अपराधी बंद हैं।