माओवादियों ने की चार अगवा ग्रामीणों की हत्या

Hits: 30 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Maoists kill four kidnapped villagersबिहार के जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना अंतर्गत कनौदी गांव से शुक्रवार को अगवा किये गये चार ग्रामीणों की माओवादियों ने हत्या कर दी। उनके शव बांका जिले के आनंदपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गरहरा गांव में एक कुएं के समीप फेंक दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक वीके दास ने बताया कि अगवा किये गये सभी लोगों के शव पुलिस ने गरहरा गांव में एक कुएं के समीप से आज बरामद किए। पुलिस को अगवा किये गये इन लोगों की हत्या कर शव गरहरा गांव में फेंक दिये जाने की सूचना मिली थी।

उल्लेखनीय है कि माओवादियों ने कनौदी गांव में हमला कर तीन ग्रामीणों मुमताज अंसारी, फकरूद्दीन अंसारी और समीमुल अंसारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी और चार अन्य मंसूर अंसारी, कल्लू अंसारी, कासीम अंसारी और सहादत अंसारी को अगवा कर अपने साथ ले गये थे।