खेलकूद

VIVO Pro Kabaddi League 2017, यूपी योद्धा vs यू मुंबा: रिशांक देवाडिगा की सुपर रेड पर फिरा पानी

अंतिम तीन मिनट का खेल अपने नाम करते हुए वीवो प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के इंटरजोन मैच में यु-मुंबा ने नई टीम यूपी योद्धा को 37-34 से मात दी। बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यूपी टीम का प्रोत्साहन करने के लिए मौजूद थे। कप्तान नितिन तोमर ने पहली सफल रेड मारकर यूपी का खाता खोला। ऋषांक देवाडिगा ने रेड मारकर यूपी को 4-0 से बढ़त दे दी।
कप्तान अनूप कुमार ने भी रेड मारकर मुंबा का खाता खोला। यूपी ने मुंबा पर अपना शिकंजा कसते हुए एक समय पर 12-4 से बढ़त हासिल कर ली थी। मुंबा ने हालांकि, यूपी के मजबूत रेडर ऋषांक की रेड को असफल कर उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद मुंबा ने खेल में वापसी की और आगे बढ़ते हुए पहले हाफ तक स्कोर 12-15 कर लिया। मुंबा को इस स्कोर तक पहुंचाने में टीम के रेडर शब्बीर बापू ने अहम भूमिका निभाई। पहले हाफ के एक समय पर यूपी ने मुंबा को ऑल आउट भी किया था।

ऋषांक ने इस बीच सफल रेड मारकर अपनी टीम यूपी को मुंबा पर 20-19 की बढ़त दे दी। हालांकि, शब्बीर ने अगले ही पल रेडिंग में सफलता हासिल कर इस स्कोर को 20-20 से बराबर कर लिया।
एक बार फिर ऋषांक ने सुपर रेड मारकर मुंबा के तीन खिलाड़ियों पर हाथ साफ किया और टीम को 23-20 की बढ़त दी। हालांकि, मुंबा के दर्शन कादिया ने रेडिंग में दो अंक लेकर टीम को मजबूती दी।
कप्तान अनूप ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए दो अंक लिए और यूपी के खिलाफ मुंबा का स्कोर 25-25 से बराबर कर लिया। मुंबा की इस सफलता को यूपी ने ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया और अगले ही पल अपने अच्छे डिफेंस और रेडिंग के दम पर स्कोर में 30-26 से बढ़त ले ली।
अनूप की टीम मुंबा ने एक बार फिर यूपी के शानदार रेडर ऋषांक को आउट कर और दर्शन की अच्छी रेडिंग से स्कोर 31-31 से बराबर कर लिया। अंतिम बचे पांच मिनट में मुंबा ने यूपी को ऑल आउट कर 35-31 से अच्छी बढ़त ली। इसके बाद अपनी पकड़ को मजबूत रखते हुए मुंबा ने यूपी को 37-34 से हराया।

9:02 PM : यू मुंबा ने मुकाबला 37-34 से जीता।
8:58 PM : मुकाबला खत्म होने में 2 मिनट का समय बाकी। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर।
8:55 PM : रिशांक देवाडिगा ने 14वां रेड अंक हासिल किया। यूपी 33, मुंबा 35
8:54 PM : राजेश नरवाल आउट। यूपी ऑलआउट। रोमांचक मुकाबले में मुंबा लीड में। मुंबा 35, यूपी 31
8:53 PM : मैच खत्म होने में 5 मिनट का समय बाकी। मुकाबला 31-31 की बराबरी पर।
8:52 PM : यूपी के कप्तान नितिन तोमर आउट। यूपी (31) के पास लीड अब 1 प्वाइंट की ही रह गई।
8:51 PM : शब्बीर बापू का सुपर-10 पूरा। मुंबा 28, यूपी 31
8:50 PM : रिशांक देवाडिगा आउट। यूपी 31, मुंबा 26
8:49 PM : मुंबा दूसरी बार ऑलआउट। यूपी (26) के पास 3 अंक की बढ़त।
8:47 PM : मुंबा के रंजीत ने असफल टैकल किया। यूपी बढ़त पर। मुंबा 25, यूपी 26
8:45 PM : 27वें मिनट में रिशांक देवडिगा ने दूसरी सुपर रेड की। उन्होंने रेड में 3 खिलाड़ियों को आउट किया। इसी के साथ यूपी को बढ़त।
8:43 PM : महज 14 मिनट का खेल बाकी। मुकाबला 20-20 की बराबरी पर।
8:41 PM : मुंबा की ओर से डी सुरेश कुमार के स्थान पर शिव ओम को रिप्लेस किया गया।
8:40 PM : रिशांक देवडिगा ने रेड में 2 खिलाड़ियों को आउट कर यूपी को फिर से लीड में ला दिया है। मुंबा 19, यूपी 20
8:37 PM : यूपी के हाथ से रिव्यू निकला। मुंबा पहली बार लीड में। नितिन तोमर पहली बार आउट। मुंबा 19, यूपी 17
8:34 PM : मुंबा के कप्तान अनूप कुमार टैकल हुए। यूपी ने फिर से बढ़त बनाई। यूपी 17, मुंबा 16
8:32 PM : यूपी ऑलआउट। मुकाबला 16-16 की बराबरी पर।
8:25 PM : मुंबा के शब्बीर बापू ने रेड में 2 अंक बनाए। यहां से यूपी (15) के पास महज 3 अंक की लीड। पहला हाफ।
8:24 PM : मैच के 19वें मिनट महेश गौड़ आउट। मुंबा (10) दहाई के अंक पर पहुंचा।
8:22 PM : मुंबा के शब्बीर बापू ने सफल रेड कर टीम को प्वाइंट दिलाया। मुंबा 9, यूपी 16
8:21 PM : यूपी के रिशांक देवडिगा ने सफल रेड में एक अंक जुटाया। यहां से यूपी (15) बारह अंकों की लीड के साथ।
8:19 PM : काशी दूसरी बार टैकल हुए। यूपी 14, मुंबा 7
8:17 PM : मैच देखने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद।
8:15 PM : मुंबा के आखिरी खिलाड़ी अनूप रेड करने पहुंचे, जिसमें वो टैकल हो गए। इसी के साथ मुंबा ऑलआउट। यूपी (12) के पास 8 अंक की लीड।
8:14 PM : नितिन तोमर ने मुंबा के कुलदीप को आउट किया। यूपी 9, मुंबा 3
8:13 PM : डू ऑर डाई रेड में मुंबा के काशी टैकल हुए। यूपी 8, मुंबा 3
8:12 PM : यूपी ने मुकाबले में 4 अंक की लीड बना रखी है। मुंबा 3, यूपी 7
8:10 PM : यूपी के रिशांक ने टच प्वाइंट से यूपी को छठा अंक दिलाया। मुंबई 4 अंक से पीछे।
8:07 PM : मुंबा के कप्तान अनूप कुमार ने बोनस अंक के जरिए टीम का खाता खोला। यूपी 4, मुंबा 1
8:05 PM : यूपी योद्धा के रिशांक देवडिगा ने सुपर रेड में 3 टच प्वाइंट लिए। मुंबा का रिव्यू खत्म। यूपी 4, मुंबा 0
8:03 PM : यूपी के कप्तान नितिन तोमर ने पहली ही रेड में टीम को अंक दिलाया।
8:01 PM : यू मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
7:40 PM : यूपी योद्धा :
रेडर- अजवेंद्र सिंह, गुलवीर सिंह, महेश गोंड, नितिन तोमर, रिशांक देवडिगा, सुलेमान कबीर, सुरेंद्र सिंह
डिफेंडर – गुरविंदर सिंह, हादी तजीक, जीवा कुमार, नितेश कुमार, रोहित कुमार जूनियर, सनोज कुमार, संतोष बीएस
7:30 PM : यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

Related Articles

Back to top button