आगामी 23 फरवरी से एक दुर्लभ आकाशीय घटनाक्रम होगा जब शनि समेत पांच ग्रहों को दो हफ्ते तक रात में आसमान में देखा जा सकेगा।
मुंबई के नेहरू प्लेनेटेरियम के निदेशक अरविंद परांजपे ने फोन पर बताया कि जिन ग्रहों को सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा उनमें बुध, शुक्र, मंगल, गुरु और शनि ग्रह हैं।
मंगल और शनि को पहले ही बिना किसी उपकरण की मदद के देखा जा सकता है। मंगल को पूर्व में, वहीं बुध को पश्चिम की ओर सूर्यास्त के बाद रात नौ बजे तक देखा जा सकता है।
गुरु को शुक्र के ऊपर रात 11 बजे तक देखा जा सकता है।परांजपे ने कहा कि यूरेनस (वरुण ग्रह) आमतौर पर साफ नहीं दिखाई देता लेकिन यह शुक्र के करीब होगा और बिना किसी विशेष तकनीक के इसे देखा जा सकता है।


