आखिर पौधों को क्यों नहीं होता सनबर्न

Hits: 39 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

After all, why would not sunburn plantsAfter all, why would not sunburn plantsक्या आपको इस बात पर आश्चर्य होता है कि दिन रात खुले में रहने के बावजूद पौधों को कभी सनबर्न क्यों नहीं होता शोधकर्ताओं का कहना हैं कि ऐसा इसलिए क्योंकि पौधे अपनी पत्तियों पर एक सन स्क्रीन उत्पन्न करते हैं। वैज्ञानिकों ने 15 साल के शोध के बाद अंतत: इस रहस्य को सुलझाने का दावा किया है।

सूर्य की पराबैंगनी किरणें इंसान और पौधे दोनों के लिए हानिकारक हैं, लेकिन पादपों में बिना किसी सन स्क्रीन या रक्षात्मक कपड़े आदि के पूरा दिन खुले में रहने के बावजूद इसके कारण नुकसान के संकेत कम ही दिखाई देते हैं।डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार ग्लास्गो विश्वविद्यालय के एक दल ने पाया कि पौधे अपनी पत्तियों पर अपना रासायनिक सन स्क्रीन उत्पन्न करते हैं।

पत्तियों का यूवीआर आठ नामक यह प्रोटीन वास्तव में यूवी बी किरणों का पता लगाता है और उनकी (पत्तियों की) रक्षा के लिए रासायनिक प्रक्रिया शुरू करता है। यह शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।