आईफोन ऐप्लिकेशन बताएगा खाना सेहतमंद या नहीं?

Hits: 35 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

IPhone app will tell you to eat healthy or not?ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने अब एक नया आई फोन ऐप्लिकेशन इजाद किया है जो लोगों को सेहतमंद खाने के विकल्प खोजने में मदद करेगा।

सिडनी यूनिवर्सिटी के एक दल का कहना है कि आईफोन का कैमरा पैकेटबंद खाने के बारकोड को पढ़कर बता देगा कि यह खाना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं। दल का मानना है कि इस नए ऐप्लिकेशन से मोटापा, शर्करा का स्तर घटाने में मदद मिलेगी।

स्विचनाम का यह ऐप्लिकेशन 20 हजार खाने के प्रकारों पर अपनी राय दे सकता है।

दरअसल, यह ऐप्लिकेशन खाने में मौजूद पौष्टिक तत्वों के स्तर को जांच कर अपनी सलाह देता है।