वैक्सीन से होगा स्तन कैंसर का इलाज

Hits: 50 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Vaccine to treat breast cancerएक अहम चिकित्सीय सफलता में वैज्ञानिकों ने स्तन कैंसर के इलाज के लिए एक वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है । इस वैक्सिन में मरीजों की कोशिकाओं का इस्तेमाल किया जाएगा ।

वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने कहा कि महिलाओं पर हुई जांच में उन्हें उत्साहित परिणाम हाथ लगे । रोग के सबसे आम प्रकार डकटल कार्सिनोमा इन सिटू ग्रस्त मरीजों में से 85 फीसदी में परीक्षण में चार सालों तक की सुरक्षा पाई गई ।

यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वानिया के वैज्ञानिकों की अगुवाई में अध्ययन दल ने 27 महिला रोगियों पर परीक्षण किया और उनकी श्वेत कोशिकाओं को अलग कर उन्हें कैंसर कोशिकाओं से निपटने के लिए तैयार किया । सभी रोगियों को उनकी ही कोशिकाओं से तैयार वैक्सिन की खुराक चार हफ्तों तक दी गई ।