धड़ाम से गिरी सानिया मिर्जा

Hits: 52 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Sania Mirza fell to whamभारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एकल में लगातार लचर प्रदर्शन के कारण फिर से चोटी की 100 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गई।

डब्ल्यूटीए की आज जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार सानिया 16 स्थान नीचे 113वें स्थान पर खिसक गई हैं। वह पिछले सप्ताह ही चोटी की 100 खिलाड़ियों में शामिल हुई थी।

युगल में हालांकि वह अब भी सातवें स्थान पर बनी हुई हैं जबकि कतर ओपन में उनकी और इलेना वेसनिना की जोड़ी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

उधर एटीपी रैंकिंग में सोमदेव देववर्मन भी दो पायदान नीचे 122वें स्थान पर खिसक गए हैं। युगल में हालांकि लिएंडर पेस पहले की तरह सातवें, रोहन बोपन्ना 11वें और महेश भूपति 15वें स्थान पर बने हुए हैं।