सुपर सीरीज के फाइनल में सायना नेहवाल की हार

Hits: 41 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Saina Nehwal lost in the final of Super Seriesहैदराबाद: साल के आखिरी सुपर सीरीज में सायना को हार का सामना करना पड़ा है.

पहली बार बैडमिंटन के सुपर सीरीज के सिंगल्स के फाइनल में पहुंची सायना नेहवाल का चैम्पियन बनने का सपना हार के साथ टूट गया. फाइनल में सायना को चीन की यिहान वैंग ने कड़े मुकाबले में हरा दिया.

चीन के ल्यूझू में बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज के फाइनल में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी चीन की यिहान वैंग ने सायना को 18-21, 21-13, 21-13 से हरा दिया.

सुपर सीरीज के फाइनल में सायना ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम जीतकर बढ़त बना ली. लेकिन वो इस बढ़त को आगे नहीं बढ़ा पाईं और यिहान वैंग ने अगले दोनों गेम जीतकर सायना की उम्मीदों को तोड़ दिया.