सायना फाइनल में, यिहान से भिड़ेंगी

Hits: 48 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Saina in the finalभारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन में जारी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं।

सायना ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क की खिलाड़ी टिने बायून को 21-17, 21-18 से पराजित किया। सायना ने यह मैच 34 मिनट में अपने नाम किया। बायून और सायना के बीच यह पांचवां मुकाबला था। इससे पहले खेले गए चार मुकाबलों में से तीन में बायून ने बाजी मारी थी जबकि सायना को एक बार जीत मिली थी।

फाइनल में सायना का सामना चीन की यिहान वांग से होगा, जिन्होंने अपने ही देश की जिन वांग को 21-19, 21-16 से पराजित किया।

सायना ने ग्रुप-बी के अंतिम मुकाबले में शुक्रवार को वांग को ही हराया था। यिहान और सायना के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले हुए हैं। सायना को विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यिहान के खिलाफ अब तक एक भी जीत नहीं मिली है।