विश्व स्नूकर चैम्पियनशिपः मर्चेंट नाकआउट चरण में

Hits: 25 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

World Snooker Campianshipः Merchant knockout stageभारत के शीर्ष खिलाड़ी यासिन मर्चेंट ने बुधवार को सीरिया के उमर अलकाजाह से मिली हार के बावजूद आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के नाकआउट चरण में प्रवेश किया। उनके ग्रुप में अन्य प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनसे भी खराब रहा जिससे वह नाकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रहे।

स्वीडन के बैराक अल यूफ्रे की एक जीत ने उन्हें चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है जबकि लिबिया के खाली अलबाकोश ग्रुप बी में पाचवें स्थान पर मौजूद हैं। मर्चेंट ने पहला फ्रेम 63-49 से जीत लिया था लेकिन वह अगले तीन फ्रेम 35-70, 57-70, 36-76 से गंवा बैठे। वह हालांकि पांचवें और छठे फ्रेम में वापसी से 97-9, 97-29 के बड़े अंतर से जीत गए लेकिन निर्णायक फ्रेम में उन्हें 14-62 से हार मिली।

मर्चेंट ने हालांकि नाकआउट चरण में प्रवेश कर राहत की सांस ली लेकिन आगे की स्पर्धायें काफी कठिन होगी क्योंकि उनका सामना एक बार फिर अलकाजाह से होगा। अलकाजाह ने ग्रुप के चार में से तीन मुकाबले जीत लिए। उन्होंने मर्चेंट को हराने से पहले अल यूफ्रे, अलबाकोश को शिकस्त दी थी।

भारत के एक अन्य शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी लीग चरण में लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ग्रुप डी में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में दूसरा सेंचुरी ब्रेक लगाकर स्विट्जरलैंड के पास्कल कैमेनजिंद को 4-1 से हराया।

ग्रुप पी में एक अन्य भारतीय कमल चावला ने स्विट्जरलैंड के स्टेफान श्नाइडर को 4-1 से हराया नाकआउट चरण में प्रवेश किया। भारत के आलोक कुमार ग्रुप ई के मुकाबले में स्काटलैंड के मार्क बायल से 1-4 से हारने के बावजूद अगले चरण में पहुंच गए। पूर्व चैम्पियन थेपचाइया उन नूह ने भारत के स्टार मनन चंद्रा को 4-1 से परास्त किया।

इससे पहले भारत के ब्रिजेश दमानी ने आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी स्टीव मिफसुड और अफगानिस्तान सालेह मोहम्मद के साथ नाकआउट चरण में प्रवेश किया।