ड्रा खेला आनंद ने

Hits: 27 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

Anand played a drawमास्को। विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने यहां चल रहे ताल ममोरियल शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक के साथ ड्रा खेला। लगातार पांचवें ड्रा के साथ आनंद साल के सबसे कड़ी प्रतिस्पर्घा वाले टूर्नामेंट में ढाई अंक जुटाकर संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रहे हैं। लगातार दूसरे दिन सभी मैच बराबरी पर छूटे।

उक्रेन के वैसिली इवानचुक ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन के साथ ड्रा खेला, जबकि अमरीका के हिकारू नाकामूरा ने आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को बराबरी पर रोका।

रूस के सर्जेई कर्जाकिन और उनके हमवतन पीटर स्विडलर की बाजी भी बराबरी पर छूटी, जबकि इस्राइल के बोरिस गलफेंड और रूस के इयान नेपोमनियाचती ने भी अंक बांटे। आरोनियन, कार्लसन, कर्जाकिन और नेपोमनियाचती तीन-तीन अंक जुटाकर शीर्ष पर चल रहे हैं, जबकि आनंद, इवानचुक और स्विडलर इनसे आधा अंक पीछे संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।