इटली को हराकर हॉकी में भारत ने लंदन ओलंपिक के लिए भले ही दूसरी लड़ाई जीत ली हो लेकिन अभी भी जीत का सिलसिला जारी रखना होगा. क्योंकि राह आसान नहीं है.
इस जीत के साथ ही लंदन ओलंपिक से भारतीय पुरुष हॉकी टीम का फासला एक कदम और कम हो गया. लंदन ओलंपिक के लिए क्ववालिफाइंग टूर्नामेंट में भारत ने लगातार दूसरा मैच भी जीत लिया है.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इटली को एक के मुकाबले आठ गोल से रौंद दिया है. शनिवार को पहले क्वालिफायर मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 15-1 से हराया था.
ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला 21 फरवरी को फ्रांस से है. चौथा 22 फरवरी को कनाडा से और आखिरी लीग मैच 24 फरवरी को पोलैंड से होगा.
26 फरवरी को टॉप की दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस फाइनल को जीतने वाली टीम ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेगी.
पुरुष टीम ने इटली को रौंदा तो यूक्रेन के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कल दमदार खेल दिखाया और अपने दूसरे क्वालिफायर मैच में कनाडा को 4-1 से हरा दिया.


