अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच में इंग्लैंड ने स्वीडन को हरा दिया.
इंग्लैंड ने डिफेंडर डेनियल मास्तरोविच के आत्मघाती गोल की बदौलत वेम्बले में अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच में स्वीडन को 43 बरस बाद 1-0 से शिकस्त दी.
मास्तरोविच ने गैरेथ बैरी के हैडर को 22वें मिनट में अपने ही गोल में पहुंचाकर इंग्लैंड को स्वीडन पर 1968 के बाद पहली जीत का तोहफा दिया.ये दोनों ही टीमें अगले साल होने वाले यूरो-2012 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.
इंग्लैंड भले ही यह मैच जीत गया हो लेकिन दर्शकों की संख्या ने सबको निराश किया.स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए केवल 48876 लोग मौजूद थे.जो 2007 में वेम्बले स्टेडियम के पुनर्निर्माण के बाद दर्शकों की सबसे कम संख्या है.


