वीरू की दो टूक - सीनियर आराम कर सकते हैं, तो रोहित क्यों नहीं

Hits: 37 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

ffभारतीय खेमे में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। स्टैंड-इन कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बयान इसी ओर इशारा कर रहे हैं। सहवाग ने ब्रिसबेन वनडे के लिए हुए टॉस के दौरान एक बयान देकर पुराने विवाद को हवा दे दी है।

सहवाग से जब पूछा गया कि एकादश में रोहित शर्मा क्यों नहीं खेल रहे हैं, इस पर वीरू ने जवाब दिया, "हमने रोहित को ब्रेक दिया है। जब सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है तो रोहित शर्मा क्यों नहीं कर सकते।"

सहवाग अपनी फिटनेस को लेकर भी आश्वस्त दिखे। सहवाग ने कहा कि मैं पूरी तरह फिट हूं। और नेशनल टीम की कप्तानी करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है।

सीबी सीरीज के अहम मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से है। टीम इंडिया को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

हैरत की बात यह है कि पिछले दो मैचों में 'चोटिल' रहे सहवाग महेंद्र सिंह धोनी पर प्रतिबंध लगते ही एकाएक फिट हो गए। सहवाग ने सोमवार को इस बात का ऐलान किया था कि वो पूरी तरह फिट हैं और कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं।

अब मैच के दिन सहवाग ने रोटेशन पॉलिसी पर टिप्पणी करते हुए रोहित शर्मा को 'आराम' दिया गया है।

भारतीय खेमे में क्या खटपट चल रही है, इस पर से पर्दा धीरे-धीरे उठ रहा है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि कप्तानी की यह खटास विदेशी दौरे पर जाकर जाहिर हो रही है।