क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं रिकी पॉन्टिंग

Hits: 57 smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

https://lh6.googleusercontent.com/-MO1x5LhVL4M/T0I90mb1HPI/AAAAAAAAPKo/AykobVh01s8/s288/ricky-ponting-ekhabar.jpgट्राएंगुलर सीरीज़ के अगले 2 मैचों से बाहर किए गए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2 बार वर्ल्ड कप जिताने वाले पॉन्टिंग अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा कर सकते हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं।

पिछली 5 पारियों में सिर्फ 18 रन बनाने वाले पॉन्टिंग रविवार को भारत के खिलाफ नहीं चल पाए, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। चयन समिति के प्रमुख जॉन इनवेरारिटी ने कहा कि पॉन्टिंग अगले कुछ दिन में अपने भविष्य के बारे में फैसला लेंगे। वह अपने परिवार और मैनेजर से बात करने के बाद अगले 2-3 दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि टीम में नए खिलाड़ी सीनियर की जगह लेंगे ही। जॉन ने कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि पॉन्टिंग टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पॉन्टिंग ने पिछले टेस्ट में दोहरा शतक जमाया और हम उम्मीद करते हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहें, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है। वह टेस्ट से भी संन्यास ले सकते हैं।